फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन और सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सदर थाना क्षेत्र के गांव प्याला में एक वाहन चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव प्याला निवासी मोनू ने बताया कि मंगलवार रात 10:00 बजे उसे पिता रमेश सीकरी जा रहे थे।

इस दौरान किसी वाहन ने रमेश को रास्ते में टक्कर मारी। जिससे वह गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते जा रहे किसी व्यक्ति ने उनके पास मिले सामान और फोन से मोनू को संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मोनू ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। जांच अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जीआरपी थाना क्षेत्र में दयालनगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिहार के पटना का रहने वाला था और शाम को शौच के लिए लाइन पार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार गांव करजान, पटना निवासी 38 वर्षीय दिलीप दास यहां दयालनगर में अपने परिवार के साथ रहता था और मजदूरी करके परिवार का पालनपोषण करता था।

मंगलवार शाम काम से वापस आने पर वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें