फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर पार्टी के अंदर से बड़ा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने अरविंद केजरीवाल की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनमें संगठनात्मक क्षमता का अभाव है और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की भी कमी है।
विज्ञापन


अंग्रेजी चैनल टाइम्स नॉउ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक महान नेता और प्रचारक हैं, लेकिन मेरे अनुसार उनमें संगठन के मामलों को सुलझाने की योग्यता का अभाव है। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जड़ें नहीं जमा पाई है।

अरविंद केजरीवाल को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए बेहतर होगा कि पार्टी और संगठन को संभालने की जिम्मेदारी वो किसी और को दे दें। साथ ही पार्टी के महत्वपूर्ण मामलों पर उन्हें पार्टी के अन्य लोगों से भी मशवरा करना चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव भी अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़ा कर चुके हैं।

इससे पहले केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए बुधवार से आम आदमी पार्टी (आप) ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। आम आदमी पार्टी के हस्ताक्षर अभियान का मकसद दिल्ली विधानसभा को भंग करने के लिए जनमत तैयार करना है। मुहिम की शुरुआत पटपड़गंज विधानसभा से हुई। इस मुहिम का मकसद 35 लाख मकानों के 1.25 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचना है।

'नक्सलियों से मिलती है AAP की सोच'

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि झूठ बोलने के लिए केजरीवाल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में केजरीवाल जैसा लालची इंसान आज तक नहीं देखा गया। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस विधायक मोहम्मद आसिफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विचार नक्सलियों से मिलते हैं।

केजरीवाल पर हो रहे चौतरफा हमले के बीच भाजपा ने भी निशाना साधा है। भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा के अनुसार केजरीवाल उसी दिन फेल हो गए थे जब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर भागे थे। अब इस बात का अहसास पार्टी के संस्‍थापक सदस्य शां‌ति भूषण को भी हुआ है।

केजरी के बचाव में उतरे 'चाणक्य'

आम आदमी पार्टी से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने कहा कि पार्टी के संस्‍थापक सदस्य और अनुभवी नेता शांति भूषण के आरोप बेहद गंभीर हैं। अब केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं, पार्टी के प्रवक्ता और मुख्य रणनीतिकार माने जाने वाले योगेंद्र यादव केजरीवाल पर हो रहे हमलों से बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि शांति भूषण का बयान क्या है उन्हें नहीं पता लेकिन 'आप' में आंतरिक लोकतंत्र कायम है।

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी राजनीतिक पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है।

'पत्ता साफ होने के डर से भाग रही है कांग्रेस'

वहीं, कांग्रेस भी पत्ता साफ होने के डर से चुनाव से भाग रही है। जबकि आप दिल्लीवासियों को चुनी हुई सरकार देना चाहती है। मुहिम की जानकारी देते हुए मनीष सिसौदिया ने बताया कि दिल्ली में भाजपा प्रॉक्सी सरकार चला रही है।

वहीं, दिलीप पांडेय ने बताया कि शुरुआत में अभियान पंद्रह दिन चलेगा। इसके बाद इसकी समीक्षा होगी। इसके आधार पर तय होगा कि अभियान जारी रखना है या बंद करना है।
विज्ञापन

‘दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जा पर दोहरा रवैया’

आप के नेता आशुतोष ने बताया कि फिलहाल खबरें आ रही हैं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन इस मामले में भाजपा का शुरू से ही दोहरा रवैया रहा है। 2002 में भी तत्कालीन एनडीए सरकार ने दिल्ली की शक्तियां कम करने की कोशिश कीं।

वहीं, मौजूदा सरकार भी एंटी करप्शन ब्यूरो की ताकत कम करके इसी दिशा में बढ़ रही है। वहीं, रोहिणी से आप विधायक राजेश गर्ग के बयान पर आशुतोष का कहना था कि अभी तक उन्होंने मूल बयान नहीं सुना है। बता दें कि गर्ग ने सोमवार को कहा था कि ज्यादातर विधायक नहीं चाहते कि दिल्ली में फिर से चुनाव हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें