फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: आजमपुर दहपा रोड पर पिकअप और ऑटो की भिडंत में दो की मौत, चार घायल

Thu, 18 Jan 2024 10:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

इस सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव बहरोड़ा निवासी फातिमा उर्फ फत्तो (50) और आजमपुर दहपा निवासी नदीम को मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा के आजमपुर-दहपा रोड पर टाटा पिकअप और ऑटो की जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें ऑटो सवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे पिलखुवा से सवारियों से खचाखच भरा एक ऑटो आजमपुर दहपा जा रहा था। रास्ते में निजामपुर ईट उद्योग के पास सामने से आ रही पिकअप से ऑटो की भिड़त हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव बहरोड़ा निवासी फातिमा उर्फ फत्तो (50) और आजमपुर दहपा निवासी नदीम को मौके पर मौत हो गई, जबकि मृतक फातिमा के परिवार से जुड़े यूनिस, नफीस, इकबाल और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें