दिल्ली में आग लगने की एक दर्दनाक घटना में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात लगी आग की चपेट में तीन मकान आ गए।
शनिवार को बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में लगी इस आग में 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग लगने की इस घटना में छह साल की एक बच्ची और 35 साल की महिला बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक मंगोलपुरी के डी ब्लॉक के हाउस नंबर 1919 में सबसे पहले आग लगी और जल्द ही उसने पास के दो और मकानों को अपने कब्जे में ले लिया।