फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अवैध रूप से बेची गई जहरीली शराब पीने से गांव मछगर में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर हैं। गंभीर व्यक्ति में से एक की आंख की रोशनी जा चुकी है। वहीं, तीन दिन पूर्व ही इसी तरह जहरीली शराब पीने से गांव छायंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक की हालत अब भी गंभीर है।

विज्ञापन


मृतक के पिता सुखबीर ने बताया कि तीन दिन पहले उनके बेटे कृष्ण, उसके दोस्त रूपलाल व दो अन्य युवकों ने गांव में शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद से ही चारों की तबियत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार को कृष्ण ने दम तोड़ दिया। एक दिन पहले कृष्ण के दोस्त रूपलाल की भी मौत हो गई थी। वहीं, दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। 

रूपलाल नेवी में काम करता था। वह लॉकडाउन से पहले छुट्टी लेकर घर आया था। उसके पिता नायब तहसीलदार के पद से रिटायर हैं। थाना सदर प्रभारी सुभाष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दोनों मृतक शराब पीने के आदि थे। परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत नही दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें