फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के दो मरीजों ने दी कोरोना को मात, एक की हालत गंभीर

Mon, 16 Mar 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमित होने के तीन सप्ताह बाद दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने उत्तम नगर निवासी मरीज को घर पर आराम करने की सलाह दी है। वहीं, पॉजिटिव एक मरीज को गंभीर हालत में बीती रात सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। दिल्ली में अब तक सात कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है। चार मरीज सफदरजंग में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


बीती रात जनकपुरी निवासी 46 वर्षीय कारोबारी को गंभीर हालत में आरएमएल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया है। सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि, रविवार शाम को सुधार होने पर उसे गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया गया। इन्हीं की 68 वर्षीय मां ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। 

सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के निवासी चार कोरोना पॉजिटिव मरीज उनके यहां भर्ती हैं, इनमें एक आईसीयू में है। वहीं, उत्तम नगर निवासी एक मरीज को सुबह घर जाने की सलाह दी गई। वह दो सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लाया गया था। दो दिन पहले ही रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें घर पर अगले 15 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जामिया प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को दी घर जाने की सलाह

कोरोना वायरस से विद्यार्थियों को बचाने के लिए आईआईटी दिल्ली के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी अहम कदम उठाया है। एडवाइजरी जारी कर छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे अपने घरों पर चले जाएं।

जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वह मौजूदा परिस्थितियों को गंभीरता से समझें और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित वातावरण और देखभाल के लिए अपने घर जाने पर विचार कर सकते हैं। घरों के लिए निकलते समय उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने कमरों में ताला लगा दें और संबंधित वार्डन को सूचित करें। 

एडवाइजरी में कहा है कि हॉस्टल, डाइनिंग हॉल, लाइब्रेरी, रसोई जैसे बड़े स्थल खतरे के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। कोरोना वायरस के  बढ़ते प्रकोप के कारण एहतियातन पहले ही प्रशासन ने 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। लाइब्रेरी, कैंटीन जैसे स्थानों को भी एहतियात के तौर पर बंद किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें