फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार के दो अस्पताल को मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकनायक अस्पताल बना देश का पहला दो हजार बेड वाला एनक्यूएएस प्रमाणित सरकारी अस्पताल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के दो अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाण पत्र मिला है। इसमें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) और पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल शामिल हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह प्रमाण पत्र स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीज सुरक्षा सहित कई दूसरे मानकों के आधार पर दिया गया है।

इसमें दो हजार बेड वाला एलएनजेपी अस्पताल देश का पहला एनक्यूएएस अस्पताल बना है। इस उपलब्धि पर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बीएल चौधरी ने कहा कि यह सफलता सामूहिक मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। अस्पताल ने विभिन्न गुणवत्ता मानकों में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सेवा प्रदायन में 99.43 फीसदी, मरीज अधिकारों में 96.11 फीसदी, क्लीनिकल सेवाओं में 97.65 फीसदी, संक्रमण नियंत्रण में 97.06 फीसदी और मरीज की गोपनीयता एवं गरिमा में 99.54 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन


वहीं फार्मेसी विभाग, आईसीयू और हेमोडायलिसिस केंद्र को भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले। पिछले कुछ वर्षों में अस्पताल ने संक्रमण नियंत्रण, वैज्ञानिक सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, डिजिटल मॉनिटरिंग, शिकायत निवारण प्रणाली और मानकीकृत उपचार प्रोटोकॉल जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए हैं। अस्पताल में 24×7 बिजली और जल आपूर्ति सुनिश्चित और मरीज केंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था विकसित की गई है।

इस प्रमाण पत्र के मिलने से अस्पताल को प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलने की संभावना है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं प्रमाण पत्र की खुशी में अस्पताल में 80 किलोग्राम लड्डू वितरित किए गए।
विज्ञापन


सरकार का प्रयास, सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले : डॉ. पंकज सिंह

इस उपलब्धि पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो। आने वाले दिनों में सरकारी अस्पतालों में 14 एमआरआई मशीनें और 25 से अधिक अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार के अस्पताल स्वास्थ्य सेवा वितरण में वैश्विक मानदंडों की तरफ लगातार अग्रसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें