फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में लगी भयंकर आग, 2 की मौत 3 घायल

Tue, 04 Sep 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fire in delhi
विज्ञापन

रोहिणी-समयपुर बादली स्थित संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार शाम एक गोदाम में भीषण धमाका हो गया। हादसे में वहां माल उतार रहे टाटा-मैजिक के परखच्चे उड़ गए। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि देखते ही देखते गोदाम आग की लपटों में घिर गया। मांस के लोथड़े आसपास बिखर गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस के अलावा दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घायलों को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीसीआर, कैट्स, जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस व अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम, एफएसएल और मेकेनिकल टीम भी पहुंच गई है।

समयपुर बादली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुुप्ता का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि धमाका सीएनजी रिसाव के बाद टैंपो में हुआ है। मृतकों के नाम कुलदीप (50) और बालकिशन (45) है। वहीं, हादसे के बाद घायल विनोद, फितरत, राकेश, सत्यवीर, जयपाल, बिट्टू, पन्नालाल, हीरालाल और एक अन्य को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में बीजी-314 में प्रवेश नामक शख्स का अंकित ट्रांसपोर्ट के नाम से गोदाम है। करीब 300 गज में बने बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल है। यहां दर्जनभर से अधिक लोग काम करते हैं।

Trending Videos

fire in delhi
मंगलवार शाम करीब 4.00 बजे एक मिनी टेंपो (टाटा एस-मैजिक) माल लेकर पहुंची। चालक गाड़ी खड़ी कर चाय पीने चला गया। गोदाम के कर्मचारी टेंपो से माल उतारने लगे। तभी करीब 4.10 बजे अचानक भीषण धमाका हुआ और टेंपो के परखच्चे उड़ गए। गोदाम के आसपास मौजूद बिल्डिंगों के शीशे टूट गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य जख्मी हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी ईश्वर सिंह का कहना है कि धमाके में एक मजदूर का शरीर टुकड़ों में तब्दील हो गया। मांस के लोथड़े दूर जाकर गिरे। करीब 4.21 बजे मामले की सूचना दमकल व पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गोदाम से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। करीब शाम 6.20 बजे आग पर काबू पाया गया। 

धमाका सीएनसी सिलिंडर में हुआ या केमिकल से साफ नही
कुछ लोगों का कहना था कि टेंपो में विस्फोटक रखा हुआ था। वहीं, कुछ केमिकल रखे होने की बात कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि मिनी टेंपो का सीएनजी सिलिंडर ब्लास्ट हुआ। क्राइम टीम, एफएसएल और मेकेनिकल टीम मौके का मुआयना कर रही है। 
विज्ञापन

इमारत सील, छानबीन जारी

fire in delhi
गोदाम के भीतर क्या गतिविधियां चल रही थी, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। वहीं जिला प्रशासन ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। गोदाम का मालिक प्रवेश फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सदर बाजार स्थित घर पर दबिश दी जा रही है।  

संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में दहशत का माहौल
हमेशा भीड़-भाड़ वाले संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में जैसे ही धमाका हुआ लोग अंकित ट्रांसपोर्ट की ओर भागे। ट्रांसपोर्ट के गोदाम में ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही थी। अंदर से लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। कुछ लोग साहस दिखाकर अंदर दाखिल हुए और घायलों को बाहर निकाला। देखते ही देखते 10 मिनट में दमकल और पुलिस की गाड़ियाें के सायरन से इलाका गुंज उठा। हादसे के बाद मौके पर अफरी-तफरी का माहौल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें