शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों की जिंदगी ही थानों के चक्कर काटते नहीं बीतती। पुलिसिया लापरवाही के कारण दो शव बिना पोस्टमार्टम पीएम हाउस में सड़ते रहे। पुलिसकर्मी लावारिस शवों को दो दिन पहले पीएम हाउस में छोड़ गए थे लेकिन फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट नहीं बुलाया।
सीएमओ ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जेवर से एक लावारिस शव पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम के लिए लाए थे। कुछ ही देर बाद बिसरख से एक और लावारिस शव पुलिसकर्मियों द्वारा पीएम हाउस में पहुंचा था।
मेडिकल स्टाफ के मुताबिक यह शव एक दिन पुराने थे। पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने पुलिसकर्मियों से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाने के लिए कहा। सोमवार बीत गया लेकिन फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट नहीं पहुंचा।