फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चोरी के स्मार्ट फोन बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी फोन को पैक कर बांग्लादेश में अपने जान-पहचान वालों को भेजते थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। अपराध शाखा ने एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद निवासी सावेज और भलस्वा डेयरी के रहने वाले फरदीन दिल्ली-एनसीआर से चोरी स्मार्ट फोन को बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने में शामिल थे। पुलिस ने यमुना विहार में किराये के फ्लैट पर छापा मारकर 83 चोरी के स्मार्ट फोन बरामद किए। आरोपी फोन को पैक कर बांग्लादेश में अपने जान-पहचान वालों को भेजते थे। बरामद फोन में आईफोन, वनप्लस, सैमसंग, मोटोरोला, नथिंग और आईक्यूओओ के प्रीमियम मॉडल शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि 27 मार्च को पुलिस टीम ने किराये के एक फ्लैट में तीसरी मंजिल पर छापा मारा। वहां पुलिस टीम को एक सीलबंद गत्ते का डिब्बा मिला, जिसमें विभिन्न प्रीमियम ब्रांडों के 83 स्मार्ट फोन रखे मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद वहां मौजूद दो आरोपी को दबोच लिया, वे लोग बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने के लिए उक्त स्मार्ट फोन को पैक करने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए

अपराध शाखा ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके असली मालिकों को लौटाने में बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी-गैंग स्क्वाड ने इस साल 33 फोन बरामद किए, जिनमें से 19 असली मालिकों को लौटाए गए। दक्षिण रेंज ने 31 और उत्तर रेंज ने 50 फोन बरामद कर उन्हें मालिकों को सौंपा। पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के लिए भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल का इस्तेमाल किया और फील्ड टीमों ने लगातार जांच और निगरानी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें