फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की ब्लैकमेलिंग, वीडियो फुटेज बना हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
जब पुलिस वाले ही अपराधियों सा सलूक करने लगें तो जनता इनपर कैसे विश्वास करेगी। ये बात इसलिए कही जा रही है कि दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के दो अफसरों समेत पांच लोगों को नकली रेड मारने और रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों लोगों में से एक महिला अधिकारी है, जिन्हें एक सितंबर को महिपालपुर के एक होटल में एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने के लिए बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एसआई वंदना राव और एएसआई हंस तीन कांस्टेबलों के साथ उक्त होटल में गए और लुधियाना के व्यापारी जसप्रीत सिंह से कहा कि यह होटल वैश्यावृत्ति का अड्डा है और चूंकि वह यहां पाया गया है इसलिए जसप्रीत को उनलोगों के साथ पुलिस स्टेशन चलना होगा। इसके बाद उन्होंने व्यापारी को डराते हुए उसे छोड़ने के लिए दो लाख रुपए की मांग रखी वो भी दो किश्तों में।
विज्ञापन


जैसे ही जसप्रीत सिंह ने पुलिस को पैसे देकर छुटकारा पाया वह पुलिस स्टेशन गया और पांच पुलिसवालों, जिसमें एक महिला भी शामिल है पर उसे जबरन पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी देकर 2 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया।

वीड‌ियो होने की बात कह कर व्यापारी को क‌िया ब्लैकमेल

जसप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह होटल रेनबो में करीब 7:45 पर पहुंचा। थका हुआ होने के कारण वो बेड पर लेट गया कि तभी किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया।

उसने जब दरवाजा खोला तो उसने पांच लोगों को जिसमें एक औरत भी थी को सामने पाया। उनमें से एक के पास कैमरा था। उन्होंने बताया कि वो क्राइम ब्रांच से हैं और वो होटल वैश्यावृत्ति का अड्डा है।

उन पांचों ने मनप्रीत से उनके साथ चलने को कहा। सिंह ने उन्हें बताया भी कि वो बेकसूर है पर उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और उसे थाने चलने को कहा।

वो कुछ और कमरों में भी गए जहां वो कुछ जोड़ों को भी गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगे। सिंह ने बताया कि पुलिसवालों ने कहा कि अगर सिंह ने मामला वहीं नहीं सुलझाया तो उनके पास सिंह की वीडियो फुटेज है और वो उसे सबके सामने ला देंगे।
विज्ञापन

जंगल में ले जाकर मांगे 2 लाख रुपए

पांचों आरोपी पु‌ल‌िस वाले स‌िंह को बाद में जंगल क्षेत्र में ले गए और 2 लाख रुपयों की मांग की। सिंह के पास उस वक्त केवल 40000 रुपए थे जो उसने उन पांचों को देकर निवेदन किया कि उसे जाने दें।

उन पांचों आरोपी पुलिसवालों ने उससे वो पैसे ले लिए और बाकी पैसे किश्तों में देने की बात कही और पुलिस के पास न जाने की धमकी भी दी।

उन्होंने सिंह के ड्राइवर का लाइसेंस ले‌ लिया और एक नंबर दिया जिसपर वह उनसे पैसों का इंतजाम करने के बाद बात कर सकता था।

उनसे छूटने के बाद इस बारे में सिंह ने होटल के अधिकारियों को अवगत कराया और उसके बाद पुलिस स्टेशन गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह का बयान दर्ज कर लिया गया है और ‌उसके आधार पर केस भी दर्ज हो गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिसवालों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और तीनों कांस्टेबलों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें