फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की दर्दनाक मौत: दिल्ली में हरियाणा रोडवेज बस ने कुचला, ड्राइवर पहले भी दे चुका वारदात को अंजाम

Thu, 25 Sep 2025 08:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर रोढ़ी (बजरी-गिट्टी) पड़ी हुई थी। इसकी वजह से इनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों पीछे से आ रही बस के नीचे आ गए। वहीं कुछ लोग बस से टक्कर होने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
इसी बाइक पर सवार थे दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित आउटर रिंग रोड पर गुरुवार को हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सवी कुमार (19) और करण कुमार (28) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों के शव कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेजे गए। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्जे में लेकर चालक नरेंद्र (49) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया।

शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि बाइक सवार दोनों भाइयों की बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह दोनों बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए। अब इस बात की पड़ताल की जा रही है कि बस ने दोनों को टक्कर मारी या हादसे की कुछ और वजह रही। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही रही है।

पुलिस के मुताबिक सवी व करण अपने परिवार के साथ मछली मार्केट, भोरगढ़, नरेला में रहते थे। सवी के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व दो बहनें हैं। वहीं करण के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व दो बहन हैं। करण ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल के स्टोर में नौकरी करता था। पिछले कुछ दिनों से सवी ने भी यहीं नौकरी शुरू की थी।

गुरुवार सुबह दोनों अपनी बाइक से नरेला से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए निकले। सुबह करीब 7.20 बजे यह सिविल लाइंस होते हुए आईएसबीटी की ओर जा रहे थे। इस बीच आउटर रिंग रोड, मजनू का टीला इलाके में दोनों हादसे का शिकार हो गए। दोनों बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर रोढ़ी (बजरी-गिट्टी) पड़ी हुई थी। इसकी वजह से इनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों पीछे से आ रही बस के नीचे आ गए। वहीं कुछ लोग बस से टक्कर होने की बात कर रहे हैं। पुलिस हादसे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पहले भी नारनौल में आरोपी की बस से हो चुका है हादसा....
हादसे के बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी बस चालक नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेंद्र वर्ष 2018 से हरियाणा रोडवेज में संविदा पर चालक की नौकरी कर रहा है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि नरेंद्र ने पहले भी खतरनाक तरीके से बस चलाकर नारनौल में हादसा कर चुका है। उसका लाइसेंस भी कोर्ट में जमा है। इन सबके बावजूद भी वह बस चला रहा है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें