गांधी नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के दो हवलदारों ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की जिससे पूरी पुलिस फोर्स का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को पुश्ता रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान दोनों हवलदारों को लाल रंग का एक संदिग्ध लावारिस बैग पड़ा हुआ मिला।
बैग को अपने कब्जे में लेकर जैसे ही दोनों ने खोला, उनकी आंख खुली की खुली रह गई। बैग में दो-दो हजार रुपये के 12 लाख रुपये के नए नोट मौजूद थे। दोनों ने पहले को नोट के मालिक को खुद ही ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन बाद में ईमानदारी का परिचय देते हुए बरामद सारे रुपयों को माल खाने में जमा करा दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने दोनों की ईमानदारी से खुश होकर उन्हें इनाम देने की घोषणा की। शाहदरा जिले की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि हवलदार मनमोहन व संजीव कुमार गांधी नगर में तैनात हैं।