फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, बुजुर्ग चालक ने ऐसे बचाई 35 छात्राओं की जान

Thu, 12 Jan 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अचानक लगी बस में आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगलोई इलाके में बुधवार दोपहर छात्राओं को ले जा रही बस में अचानक आग लग गई। बुजुर्ग चालक ने बस को एक ओर लगाकर स्थानीय लोगों की मदद से 35 छात्राओं को नीचे उतारा। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों और लोगों की मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया गया। आग से बस का अगवा हिस्सा पूरी तरह जल गया। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह सर्वोदय कन्या विद्यालय, नांगलोई की करीब 35 छात्राओं को लेकर स्कूल के टीचर्स छत्रसाल स्टेडियम आए थे। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा हर साल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सिर्फ एक दरवाजा था 

FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
​उसी कार्यक्रम के लिए 11वीं कक्षा की छात्राएं रिहर्सल के लिए बस से आई थीं। दोपहर के समय निजी बस का चालक करतार सिंह (60) बस को लेकर वापस नांगलोई लौट रहा था।

इस बीच दोपहर 1.16 बजे नांगलोई फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही उसने देखा बस के इंजन से धुआं निकल रहा है। उन्होंने फौरन बस को एक साइड में रोक लिया। देखते ही देखते पूरी बस में धुआं भर गया।

उन्होंने एक-एक कर सभी छात्राओं और टीचर्स को नीचे उतारा। बस में सिर्फ आगे का दरवाजा था। छात्राओं के उतरते ही बस के अगले हिस्से में आग लग गई।  नांगलोई बस हादसा बड़ा हो सकता था।

पुलिस के अनुसार जिस बस में आग लगी उसमें सिर्फ आगे की ओर एक  दरवाजा था। बस के इमरजेंसी दरवाजा को भी ताला लगाकर बंद किया गया था। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी छात्राओं को उतार लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें