फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूल वैन के रेडिएटर में ब्लास्ट, झुलसे बच्चों को छोड़ गाड़ी लेकर फरार हुआ चालक

Tue, 09 Jul 2019 11:48 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
घायल बच्चे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना इलाके के सैदपुर रोड स्थित गांधी गंज के सामने कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल की वैन का रेडिएटर फट गया। घटना के समय वाहन में स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से दो बच्चे झुलस गए। वाहन चालक ने दोनों बच्चों को फौरन वैन से उतार दिया और खुद गाड़ी लेकर भाग गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी वैन चालक डेयरी के सामने दोनों बच्चों को उतारकर फरार हो गया। इसके बाद डेयरी संचालक और कर्मियों ने बच्चों को झुलसी हालत में देखा तो, परिजनों को मामले की सूचना दी।

खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि स्कूल की वैन काफी पुरानी हो गई थी, बच्चों को लाने और ले जाने के लिए सुरक्षित नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें