उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान पर बोलते हुए कहा कि यह घटनाएं दो दिन से नहीं हो रही हैं। रोज हमारे देश में हजारों निर्भयायें सामने आ रही हैं। यह व्यवस्था रोज उनका बलात्कार कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि उनको देश को बताना चाहिए कि वह कब देश में ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमे पुलिस की जवाबदेही तय हो और देश में इतने फास्ट ट्रैक कोर्ट हों जिससे अपराधी को 6 महीने में फांसी की सजा हो।
सूरत में बलात्कार के मामले पर उन्होंने कहा कि यह बलात्कार और हत्या 8 लोगों ने नहीं की बल्कि राज्य और देश की सरकारों ने एक और बेटी का बलात्कार और हत्या कर दी है। इस देश के नेता केवल बातें करते हैं कदम नहीं उठाते।
जम्मू कश्मीर चीफ जस्टिस को लिखा पत्र
कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने चीफ जस्टिस से मामले पर संज्ञान लेते हुए जरुरी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बच्ची के माता-पिता केलिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, दोषियों को छ: माह के अंदर फांसी की सजा मिले, दोषियों को सपोर्ट करने वाले मंत्री के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।