फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधानसभा मानसून सत्र में पेश होंगी कैग की दो रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने सात से 11 अगस्त तक के एजेंडे को दी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र सात से 11 अगस्त तक आयोजित होगा। सत्र के विधायी कार्यों को लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मानसून सत्र के दौरान सीएजी (कैग) की दो रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएंगी।

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता वर्ष 31 मार्च 2023 को समाप्त अवधि के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित सीएजी की रिपोर्ट संख्या-01, वर्ष 2026 और वर्ष 2024-25 के राज्य वित्त पर सीएजी की रिपोर्ट संख्या-02, वर्ष 2026 सदन में प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री आशीष सूद दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग के ओपन एक्सेस हेतु नियम एवं शर्तें (द्वितीय संशोधन) विनियम, 2026 से संबंधित अधिसूचना और उसके शुद्धिपत्र को सदन में रखेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य सचेतक अभय वर्मा, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, सोम दत्त, जितेंद्र महाजन और सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

-
संदीप वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें