फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लाल फ्लैट्स की समस्याओं का मंत्रियों ने लिया जायजा, दिए समाधान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविन्द्र इन्द्राज, मनजिंदर सिंह सिरसा ने बवाना का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याण मंत्री व बवाना विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ मंगलवार को बवाना स्थित लाल फ्लैट्स का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य आवासीय व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं व बुनियादी ढांचे की जमीनी हकीकत का आकलन कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था।
बवाना में करीब 1,184 लाल फ्लैट्स का निर्माण वर्ष 2010-11 में जेएनएनयूआरएम (जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए डीएसआईडीसी ने कराया था। दोनों मंत्रियों ने फ्लैटों के आवंटन, कब्जा, रखरखाव, जलापूर्ति, सीवर, स्वच्छता, बिजली व सार्वजनिक संपत्तियों के प्रबंधन की समीक्षा की। साथ ही शेष फ्लैटों को डीएसआईडीसी से डीयूएसआईबी को हस्तांतरण पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने निवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सिरसा ने अधिकारियों को सभी मुद्दों का शीघ्र व प्रभावी निपटान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में दिल्ली जल बोर्ड, डीयूएसआईबी, डीएसआईडीसी, जिला प्रशासन, एमसीडी, पुलिस व टाटा पावर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें