फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: गोविंदपुर में दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की हुई मौत और दूसरे ही हालत गंभीर

Sat, 07 Dec 2024 10:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोविंदपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। हमले में एक भाई की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, थाना गोविंदपुरी में रात 12:07 बजे झगड़े की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। झगड़ा साझा शौचालय में फ्लश न करने को लेकर शुरू हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि दो भाइयों  सुधीर और प्रेम व उनके एक दोस्त सागर पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुधीर की मौत हो गई और प्रेम की हालत गंभीर है। 

आरोपी भीकम सिंह, उसकी पत्नी मीना और उनके तीन बेटे संजय (20 वर्ष), राहुल (18), एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। भीकम गोविंदपुरी में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करता है।

विज्ञापन

आरोपी और पीड़ित दोनों गोविंदपुरी की गली नंबर 6, 482 में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किराएदार हैं और उनका शौचालय साझा है। झगड़ा तब शुरू हुआ जब आरोपी के नाबालिग बेटे ने साझा शौचालय का इस्तेमाल किया और फ्लश नहीं किया। मृतक के सीने पर हृदय के पास तथा चेहरे और सिर पर रसोई के चाकू से वार के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें