फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बना हैवान: मनपसंद लड़की से शादी करवाने से किया इनकार, तो गला घोंटकर मां को उतारा मौत के घाट

Sat, 07 Dec 2024 10:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृत महिला की पहचान सुलोचना (45) के रूप में हुई है। आरोपी सावन ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी मां की किसी ने हत्या कर दी है तथा उसके कानों की बालियां छीन ली है।
विज्ञापन
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में मनपसंद लड़की से शादी करवाने से इंकार करने पर एक बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान सुलोचना (45) के रूप में हुई है। आरोपी बेटे सावन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में लूटपाट की सूचना दी थी।

विज्ञापन


मौके पर छानबीन के दौरान लूटपाट के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पड़ोसियों से पूछताछ में सावन का आचरण संदिग्ध पाया गया। उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात सावन ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी मां की किसी ने हत्या कर दी है तथा उसके कानों की बालियां छीन ली है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत पड़ी महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल की जांच से लूटपाट की आशंका नहीं दिखी। घर में कीमती सामान सही सलामत पाया गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि सुलोचना के पति का 2019 में निधन हो गया था। वह अपने दो अविवाहित बेटे कपिल और सावन के साथ रहती थी। कपिल एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है जबकि सावन चैंपियन वाहन चलाता है।

सावन ने पूछताछ में बताया कि कपिल की शादी हाल ही में तय हुई थी। इस पर उसने अपनी मां से कहा कि वह भी एक लड़की से शादी करना चाहता है। जिसे वह काफी समय से जानता है। इस बात पर उसकी मां ने उसे डांटा और धमकी दी कि दोबारा इस बारे में जिक्र करने पर उसे उनकी संपत्ति से बेदखल कर देगी। इससे सावन नाराज हो गया और उसने अपने मां की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें