कोतवाली के कनरसा गांव में दो सगे भाइयों ने पत्नियों से हुए विवाद के बाद शुक्रवार रात अपने ही घर में आग लगा दी। आगजनी में एक भाई की चार महीने की बेटी झुलस गई साथ ही घर का सामान जल गया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में शनिवार को पीड़ित बच्ची के मामा ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
हापुड़ जिले के काटीखेड़ा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसने अपनी बहन इंद्रेश और प्रीति की शादी कनरसा गांव निवासी अनिल और उसके सगे भाई जीतू के साथ करीब चार साल पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी उसकी बहनों के साथ मारपीट करते रहते थे।
जिसकी कई बार शिकायत भी दोनों बहनों ने अपने मायके वालों से की थी। आरोप है कि उसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। शुक्रवार रात दोनों भाइयों ने उसकी बहनों के साथ जमकर मारपीट की। बाद ने गुस्से में आकर खुद ही घर में आग लगा दी।
इस घटना में घर का सारा सामान जल गया। घर में लगी आग में उसकी बहन प्रीति की चार महीने की बेटी अवनी भी झुलस गई। पुलिस का कहना है कि की शिकायत पर आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।