फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद भाइयों ने अपने घर में लगाई आग, 4 माह की बच्ची झुलसी

Sat, 11 Aug 2018 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कोतवाली के कनरसा गांव में दो सगे भाइयों ने पत्नियों से हुए विवाद के बाद शुक्रवार रात अपने ही घर में आग लगा दी। आगजनी में एक भाई की चार महीने की बेटी झुलस गई साथ ही घर का सामान जल गया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में शनिवार को पीड़ित बच्ची के मामा ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


हापुड़ जिले के काटीखेड़ा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसने अपनी बहन इंद्रेश और प्रीति की शादी कनरसा गांव निवासी अनिल और उसके सगे भाई जीतू के साथ करीब चार साल पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी उसकी बहनों के साथ मारपीट करते रहते थे। 

जिसकी कई बार शिकायत भी दोनों बहनों ने अपने मायके वालों से की थी। आरोप है कि उसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। शुक्रवार रात दोनों भाइयों ने उसकी बहनों के साथ जमकर मारपीट की। बाद ने गुस्से में आकर खुद ही घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


इस घटना में घर का सारा सामान जल गया। घर में लगी आग में  उसकी बहन प्रीति की चार महीने की बेटी अवनी भी झुलस गई। पुलिस का कहना है कि की शिकायत पर आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें