फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहली दिल्ली: कार के विवाद में दो भाइयों ने युवक को पेट्रोल डाल जलाया, पीड़ित कपड़े उतार खुद पहुंचा अस्पताल

Sun, 18 Jun 2023 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से राजस्थान निवासी संजय ने बताया कि वह परिवार के साथ इंदिरा विकास कॉलोनी, गांव सिलोकरा, गुरुग्राम में रहता है। उसने गुरुग्राम में अजीत से कार खरीदी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में कार के विवाद में दो भाइयों ने युवक को पेट्रोल डालकर जला दिया। पीड़ित ने किसी तरह कपड़े उतारकर जान बचाई। बाद में वह खुद ही ऑटो में सवार होकर जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित संजय सिंह (45) के बयान पर आरोपी संदीप और अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से राजस्थान निवासी संजय ने बताया कि वह परिवार के साथ इंदिरा विकास कॉलोनी, गांव सिलोकरा, गुरुग्राम में रहता है। उसने गुरुग्राम में अजीत से कार खरीदी थी। उसे पता चला कि कार न्यू उस्मानपुर निवासी संदीप जैन के नाम पर है। कार अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए संजय ने संदीप से बात की तो उसने कहा कि अजीत के पास उसके 60 हजार रुपये बकाया हैं। उसके पैसे देकर कार अपने नाम करा लो।

संजय ने 60 हजार रुपये संदीप को दे दिए। संदीप ने 15 दिन में कार ट्रांसफर करने की बात की। इस दौरान संजय किसी काम से मनाली चला गया। कार गुरुग्राम में उसके घर के बाहर खड़ी थी। संदीप उसके घर आया और दूसरी चाबी से कार चलाकर ले गया। संजय को जब इसका पता चला तो उसने कार वापस मांगने के लिए संदीप को फोन किया। इस बात पर संदीप कहने लगा कि उसका अजीत के साथ कुछ हिसाब अभी रह गया है। संदीप ने हिसाब करने पर कार ले जाने की बात की। 
विज्ञापन

संजय ने बार-बार कार वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। गुरुवार को संजय दोबारा संदीप और अमित के घर पहुंचा। यहां दोनों भाइयों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों भाइयों ने जमकर पीटा। बाद में अमित ने पेट्रोल डालकर संजय को जला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें