फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो मेट्रो में मनमर्जी का: नाच गाने के बाद बाल सीधे करती दिखी लड़की, लोग बोले- नहाने की सुविधा और हो जाए बस

Sun, 18 Jun 2023 06:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस पूरे वाकया का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मेट्रो में बाल सीधे करती दिखी लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में लोग मनमर्जी करने से बाज नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करने के लिए पहले जहां कई लोग नाचते-गाते या फिर अजीब कपड़े पहनकर सवार होते थे वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

नए वीडियो में एक युवती बाल सीधे करती हुई नजर आ रही है। लड़की ने सीट के ऊपर लगे बिजली के प्लग में बाल स्ट्रेट करने की मशीन लगा रखी है और अपने बालों को संवार रही है या फिर कहें सीधे कर रही है। 

इस पूरे वाकया का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आस पास कुछ और लड़कियां नजर आ रही हैं, जो उस लड़की की ओर हैरानी से देखती हुई नजर आ रही हैं। 

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में पिछले कुछ दिनों से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जो काफी वायरल भी हुए और विवादित भी रहे, जिसके चलते मेट्रो विवादों में घिर गई। अपनी साख बचाने के लिए डीएमआरसी ने मेट्रो के अंदर रील्स और वीडियो बनाने पर पाबंदी लगा दी। हालांकि इसके बावजूद ये सिलसिला रूका नहीं। अब भी कई ऐसे वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, अब बस दिल्ली मेट्रो में नहाने धोने की सुविधा और हो जाये बस। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें