फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाकू से गोदकर की दो सगे भाइयों की हत्या फिर नाले में फेंके दोनों के शव

Tue, 10 Oct 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंजिश के कारण सोमवार रात बरौला में दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को नाले में फेंक दिया। पीड़ित परिजन ने दोनों भाइयों को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने बरौला और चौराहे पर जाम लगा दिया। देर रात तक हंगामा करने के बाद बरौला चौराहे पर पहुंची और शवों को रखकर वहीं पर जाम लगा दिया। दोनों सगे भाई हैं। बड़ा भाई ग्रेनो के आईआईएमटी से पॉलिटेक्निक कर रहा था और छोटा भाई सेक्टर-52 के नीलगिरी स्कूल से 12वीं का छात्र था।

थाना सेक्टर-49 की पुलिस ने बताया कि बरौला गांव में सुरेश शर्मा व ओमकार का परिवार रहता है। इन परिवारों में कोई रंजिश चली आ रही है। सोमवार रात करीब 9 बजे सुरेश का बड़ा बेटा उमेश (20) श्यामलाल कॉलोनी की तरफ गया था। वहां पर ओमकार के पुत्र जितेंद्र व गुल्लू समेत चार-पांच युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश की पिटाई कर दी और फोन करके कहा बुला लो अपने भाई को

- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि वहां पर युवकों ने मिलकर उमेश की पिटाई कर दी और फोन करके कहा कि अपने छोटे भाई योगेश (18) को भी बुला लो। बडे़ भाई का फोन आने पर जैसे ही योगेश वहां पर पहुंचा तो हमलावरों ने उमेश के गर्दन व योगेश के छाती में चाकुओं से हमला कर दिया।

आरोप है कि युवकों ने पिटाई भी की। हमलावरों ने दोनों भाइयों को मरा समझ पास के ही नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर तक जब उमेश और योगेश घर नहीं लौटे तो परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। लोग जब श्यामलाल कॉलोनी की तरफ पहुंचे तो नाले में दोनों भाई पड़े हुए थे।

दोनों युवकों को प्रयास अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल के सामने हंगामा किया और बरौला चौराहे पर दोनों शव को रखकर जाम लगा दिया।

सूचना पाकर एसपी सिटी, तीनों सीओ और शहर से सभी थानों की पुलिस मौकेपर पहुंची। घटना स्थल पर भारी संख्या में महिलाएं व गांव के लोग बैठ गए। उधर, चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटने से नोएडा और दादरी मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें