-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर की वारदात, पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारी
-पीड़ित को कराया गया जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में केस वापस न लेने पर 42 वर्षीय एक युवक पर दो भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले के बाद पीड़ित ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी ने युवक को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित मोहम्म्द इमरान के बयान पर आरोपी अनीस और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। दयालपुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक इमरान परिवार के साथ न्यू मुस्तफाबाद में रहता है। इनकी गारमेंट की दुकान है। 9 अगस्त की रात को वह किसी काम से बाहर निकले थे। इस बीच वह अपने दोस्त जहीर के पास चले गए। जहीर से बातचीत के बाद वह घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अनीस और उसके भाई ने इमरान को रोककर हमला किया।