फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक्सीलरेटर देने से मना करने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगोलपुरी इलाके की घटना, एक्सीलरेटर दे रहा युवक दोस्तों को बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मंगोलपुरी इलाके में बाइक का एक्सीलरेटर देने से मना करने पर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पहचान सुल्तानपुरी निवासी 22 साल के अभिषेक और 24 साल के सुमित के रूप में हुई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस किया है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

अभिषेक परिवार के साथ एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता है। परिवार में उसके पिता जीतेंद्र, मां और छोटी बहन है। वह पश्चिम विहार स्थित एक रेस्तरां में सैफ का काम करता है। मंगोलपुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 2 जून की रात वह जिम में था, तभी वाई ब्लॉक मंगोलपुरी में बाइक मोडिफाई का काम करने वाले उसके चचेरे भाई सुमित का फोन आया। उसने उसे मंगोलपुरी से ले जाने के लिए कहा। वह सुमित की स्कूटी लेकर वहां पहुंचा। सुमित सड़क की दूसरी तरफ उसका इंतजार कर रहा था। यूटर्न कर वह जा रहा था, तभी एक युवक सुमित के पास अपनी बाइक रोकी और जोर जोर से एक्सीलरेटर देने लगा। सुमित ने उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी युवक ने कहा कि तुम्हें मार दी क्या। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला लिया। दो युवकों के हाथ में चाकू थे। उनलोगों ने आते ही दोनों के पैर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर सभी आरोपी वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी मिलने के बाद मंगोलपुरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। दर्द की वजह से घायल दोनों भाई बयान देने की हालत में नहीं थे। अगले दिन पुलिस ने उनका बयान लिया। पुलिस ने बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें