फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपार्क इलाके की घटना, दोनों परिवारों में सालभर से चल रहा था विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजपार्क इलाके में सोमवार रात पुरानी रंजिश में हमलावरों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें 45 साल के महेश की मौत हो गई, वहीं उनके चचेरे भाई मुकेश (35) घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ा है। गिरफ्तारों की पहचान प्रिंस उर्फ अरुण और भरत के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक महेश अपने परिवार के साथ क्यू ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते थे। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे हैं। पास में ही उनके चाचा-ताऊ के परिवार के सदस्य रहते हैं। वह पेट्रोल पंप पर काम करते थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:37 बजे राज पार्क थाना पुलिस को क्यू ब्लॉक में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। महेश की पीठ पर चाकू के घाव थे। वहीं मुकेश अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस-पड़ोस में रहने वाले दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही है, जिसकी वजह से चाकू से हमला किया गया। पिछले एक साल के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से दो-दो मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके थे।

घर बेचकर भगाना चाहता हैं आरोपी : मुकेश
घायल मुकेश ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण और उसके परिवार वाले उनके परिवार को घर बेचकर यहां से भगाना चाहते हैं। आरोपी परिवार उनके घर को खरीदकर अपने घर के साथ मिलाकर उसे बड़ा करना चाहते हैं। उनलोगों ने उनसे प्रॉपर्टी बेचने की बात कही थी। मना करने और अपना घर बनाने के बाद से वह पिछले एक साल घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुकेश ने बताया कि एक साल पहले आरोपियों ने उनकी बहन को चाकू मारा था। उसके एक माह बाद आरोपियों ने उनके भाई नरेश पर चाकू से हमला किया था। अब उनलोगों ने उनके एक भाई की हत्या कर दी और उसपर जानलेवा हमला किया है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुकेश ने बताया कि दो जुलाई को उनके ताऊ का निधन हो गया था। परिवार वाले वहीं बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी 10 की संख्या में हमलावर आए। उनलोगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर चाकू उसके जांघ में लगा। उसके भाई महेश बचाव के लिए आए तो चाकू उनके पीठ पर मार दिया। उसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। मुकेश का आरोप है कि इन लोगों ने पहले भी उनके परिवार वालों पर हमला किया था। आरोपी के परिवार के प्रदीप दिल्ली पुलिस में सिपाही है और उसकी तैनाती विजय विहार में है। उसकी वजह से ही राज पार्क थाने की पुलिस किसी भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मुकेश का यहां तक आरोप है कि उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी पैसे मांगते हैं।


पुलिस वाले कार्रवाई करते तो पति जिंदा होते
मृतक महेश की पत्नी संगीता का पति की हत्या के बाद रो रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि उनके परिवार पर हुए हमले में पुलिसकर्मी अगर पहले कार्रवाई कर दिए होते तो आज उनके पति जिंदा होते। उनका साफ तौर पर आरोप है कि उनके परिवार में प्रदीप दिल्ली पुलिस में तैनात है और इस बजह से पुलिसकर्मियों ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई होती तो आज आरोपियों की हमला करने की हिम्मत नहीं होती।
विज्ञापन


-
पहले के मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पीड़ित परिवार की ओर से सिपाही प्रदीप पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। प्रदीप की इस मामले में संलिप्तता आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विक्रम सिंह, पुलिस उपायुक्त बाहरी जिला, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें