कार के आगे के शीशे पर चालक की ओर से एक गोली बाहर की ओर निकलने का निशान था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गोली अंदर से बाहर की ओर चली है। दोनों युवकों के कनपटी में गोली लगी है। संभवत: चालक सीट पर मिले युवक के की सिर में पीछे से गोली मारी गई है, जो माथे से निकलकर शीशे से पार हो गई है। हालांकि सीओ का कहना है कि सभी एंगलों पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और शिनाख्त के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझेगी।
किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि शाम चार बजे से गाड़ी वहां खड़ी थी। किसी ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। आशंका है कि कहीं और हत्या कर कार को यहां लाकर छोड़ा गया है। सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे कार के बारे में कुछ जानकारी हासिल हो सके।