फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ग्यारह साल से अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने महिपालपुर इलाके से पकड़ा, अलग अलग जगहों पर कर रहे थे नौकरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान शिशिर ह्यूबर्ट रोजारियो और तौहीदुर रहमान के रूप में हुई है। दोनों 2014 से अवैध रूप से रह रहे थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिस टीम को महिपालपुर में कुछ अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पहचान संबंधी दस्तावेज़ मांगे और गहन पूछताछ की। दोनों नागरिक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बांग्लादेशी नागरिक हैं। 11 साल पहले भारत में प्रवेश किया था। उनका वीजा समाप्त हो गया था, उसके बाद दोनों अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे। वह अलग अलग जगहों पर नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश करने के बाद हिरासत केंद्र भेज दिया है। पुलिस इनके निर्वासन की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें