फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पांच करोड़ के मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। अपराध शाखा की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने महंगे मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2604 ग्राम (21000 टैबलेट) अल्प्राजोलम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। मादक पदार्थों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार रोहतक, हरियाणा के रहने वाले मनोज और दिल्ली में रहने वाले अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिली कि दोनों अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल जैसी नशीली दवाओं की सप्लाई में शामिल है। एसीपी सतेंद्र मोहन व इंस्पेक्टर विकास पन्नू की टीम ने मनोज को डिस्पेंसरी भागीरथ पैलेस मार्केट, चांदनी चौक के पास से उस समय पकड़ लिया जब वह किसी ग्राहक को नशीली अल्प्राजोलम की सप्लाई करने जा रहा था। उसकी तलाशी के दौरान, उसके पास से पॉलीथीन बैग में 2352 ग्राम वजऩ की 19200 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि वह पिछले 3 सालों से नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा था। उसे अयान नाम के एक सेल्समैन से गैर-कानूनी दवाएं मिलती थीं, लेकिन उसके फ़ोन नंबर के अलावा वह अयान के बारे में और कुछ नहीं जानता था। पता चला कि फ़ोन नंबर भी अयान के नाम पर जारी नहीं किया गया था। उसके बाद आरोपी अयान को जगसन पाल बिल्डिंग के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उसका नाम बिहार निवासी तौहीद आलम उर्फ अयान (29) पता लगा। वह समीर (काल्पनिक नाम) से गैर-कानूनी दवाएं खरीदता था। साथ ही, दरियागंज के पटौदी हाउस में उसके किराये के कमरे की तलाशी के दौरान, 252 ग्राम (1800 गोलियां) अल्प्राजोलम बरामद की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें