फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन पहले पहले नाहरपुर रूपा गांव में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भतीजी के साथ छेड़छाड़  करने पर नाहरपुर रुपा गांव के रहने वाले आनंद ने गांव के रहने वाले किशन का विरोध किया था। जिसका बदला लेने के लिए किशन ने हंसराज उर्फ टिंकू के साथ मिल कर मार्बल मार्केट के पास उसे गोली मार कर घायल कर दिया था।

आनंद का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सीआईए 46 पुलिस ने सदर थाने में दर्ज मामले की छानबीन करके शुक्रवार की रात को हंसराज उर्फ टिंकू व किशन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इन आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार बरामद करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें