फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली से फोन चुराकर नेपाल में बेचने वाले दो गिरफ्तार, 40 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-नेपाल कनेक्शन वाला मोबाइल रैकेट बेनकाब, 10 सालों से चल रहा था धंधा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने अंतरराज्यीय और नेपाल से जुड़े चोरी के मोबाइल रैकेट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों शहनवाज और रिजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 40 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें नेपाल भेजने की तैयारी थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दिल्ली में सस्ते दामों पर चोरी के मोबाइल खरीदकर नेपाल में महंगे दामों पर बेचते थे। मुख्य आरोपी मोहम्मद रिजवान बस के जरिए मोबाइल की खेप लेकर नेपाल बॉर्डर जाने वाला था, लेकिन पुलिस ने गाजीपुर के पास उसे ट्रॉली बैग समेत दबोच लिया। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, यह गिरोह पिछले कई सालों से सक्रिय था और अब तक हजारों मोबाइल नेपाल में बेच चुका है
विज्ञापन




10 साल में हजारो फोन बेचे : पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया, कि एक आरोपी शहनवाज को ईस्ट दिल्ली में रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके पास से 6 मोबाइल मिले। वहीं, रिजवान के बैग से 34 मोबाइल बरामद हुए। जांच में ये फोन देशभर के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी और गुमशुदगी के मामलों से जुड़े पाए गए। इस कार्रवाई से 6 मामलों का खुलासा हुआ है, जबकि 34 फोन गुमशुदगी रिपोर्ट से जुड़े हैं। रिजवान पहले भी चोरी और मारपीट के मामलों में शामिल रहा है और करीब 15 साल पहले नेपाल जाकर बस गया था, जहां उसने चोरी के मोबाइल बेचने का धंधा बनाया। आरोपी हर मोबाइल पर करीब 3 से 4 हजार रुपये का मुनाफा कमाता था और पिछले 10 सालों में हजारों फोन नेपाल में खपा चुका था। वहीं, पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें