फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के लिए कार लूटते थे मामा-भांजा, गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 10:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
hand cuff
विज्ञापन

नई दिल्ली की पालम थाना पुलिस ने शराब की तस्करी के लिए कार लूटने मामा-भांजा की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक इनोवा कार बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली कैंट और पालम में कार लूट के दो मामले को सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत हरियाणा निवासी कुलदीप(37) और पालम निवासी बंसी(19) के रूप में हुई है। 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि गत दो जनवरी को पालम इलाके में हथियार के बल पर बदमाशों ने एक कार की लूट की थी। इसके बाद दिल्ली कैंट इलाके से भी हथियार के बल पर एक इनोवा को लूट लिया था। पुलिस ने एक टीम गठित कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबीर की जानकारी के आधार पर दोनों मामा-भांजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों शराब तस्करी के लिए कार की लूट करते थे। वह हरियाणा से बिहार के लिए शराब की तस्करी करते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें