इंदिरा गांधी डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मियों ने सोने की तस्करी करने वाले दो लोगों को पकड़कर कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। दोनों के पास से दो किलो सोना बरामद किया गया हैं। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी कैरियर का काम करते हैं और सोने डिलवरी दिल्ली में देनी थी। कस्टम विभाग आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:45 बजे सीआईएसएफ के जवानों ने टर्मिनल एक के पास दो यात्रियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। शक होने पर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उन्होंने किसी भी सवाल का सही-सही उत्तर नहीं दिया। उसके बाद दोनों यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग में दो किलो सोना मिला, जिसे उन लोगों ने काले रंग के टेप से बांध रखा था। सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों से पूछताछ की।