फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tragic: दिल्ली में फार्महाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर ढाई साल के मासूम की मौत, खेलते-खेलते गई बच्चे की जान

Sat, 11 Apr 2026 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चा स्विमिंग पूल में अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने उसका पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की और तुरंत बाइक से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में डूबने से ढाई साल के एक मासूम बच्चे सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूल रूप से भागलपुर, बिहार का रहने वाला मृतक मासूम 2.5 वर्षीय सुमित अपने पिता बंगाली, मां करीना और बड़ी बहन के साथ दिल्ली में रहता था। बच्चे के पिता और नाना विपिन राजमिस्त्री का काम करते हैं।

बुधवार रात 10:46 बजे महरौली थाना पुलिस को मालवीय नगर स्थित एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक मृत बच्चे को वहां लाया गया है। जांच में पता चला कि फार्म हाउस में पिछले तीन महीने से मरम्मत का काम चल रहा है। पहले स्विमिंग पूल खाली था, लेकिन पानी की किल्लत होने के कारण मजदूरों के नहाने और हाथ-पैर धोने की सुविधा के लिए इसमें पानी भर दिया गया था।
विज्ञापन


खेलते-खेलते पूल में गिरा मासूम
हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग रात के समय स्विमिंग पूल के पास ही काम कर रहे थे। सुमित के नाना विपिन ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही सुमित ने अपनी मां के हाथों से आधी रोटी खाई थी। इसके बाद वह यह कहकर गया कि वह पास ही रहने वाली अपनी मौसी के पास खेलने जा रहा है।

जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की गई। अंततः बच्चा स्विमिंग पूल में अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने उसका पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की और तुरंत बाइक से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें