फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट बनाकर काबूल जा रहे दो अफगानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने पकड़ा, पश्चिम बंगाल से बनवाया था पासपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के रहने वाले दो लोगों को आईजीआई एयरपोर्ट पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा गया है। दोनों आरोपी काबूल जाने के लिए धोखाधड़ी से बनवाए भारतीय पासपोर्ट को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। वहां दस्तावेजों की जांच के दौरान इमिग्रेशन के अधिकारियों ने फर्जीवाड़े का खुलासा किया। दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान जलालजेई और शाहिद खान के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दोनों आरोपी 3 अगस्त को टर्मिनल 3 पर पहुंचे। इन्हें काबुल जाना था। यात्रा से पहले दाेनों इमिग्रेशन के लिए अलग अलग काउंटर पर गए। शाहिद के बोलने के तौर तरीके पर इमिग्रेशन अधिकारी को संदेह हुआ। इमिग्रेशन अधिकारी ने उससे पूछताछ की जिसमें उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाच में पता चला कि शाहिद ने पश्चिम बंगाल के पते पर धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट बनाया था। उसका मोबाइल खंगालने पर उसके बेटे का अफगानी पासपोर्ट मिला। मोबाइल में उसके कई दस्तावेज मिले जिससे पता चला कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। इस बात का खुलासा होने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने अफगानिस्तान जाने वाले सभी यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की जिससे दूसरे काउंटर पर मौजूद जलालजाइ जमीराई भी पकड़ा गया। उसने भी पश्चिम बंगाल के पते पर जलाल खान के नाम से धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया था। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के मकसद के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें