फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बदमाशों ने दिया लूट की वारदातों को अंजाम

Wed, 17 Dec 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के नूह में मेवात पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों द्वारा गुड़गांव और मेवात जिले में अंजाम दी गई दो वाहन लूट की वारदातों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। बदमाशों के कब्जे से चार वाहन, जिनमें दो ट्रक, एक सेंट्रो कार व एक टाटा सफारी गाड़ी शामिल हैं। सभी को मेवात पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया हैं। सेंट्रो कार गुड़गांव से चुराई गई है। जबकि सफारी व दूसरे वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पता चला है कि बीती रात मेवात एसएसपी बलवान सिंह राणा नूंह थाने के अरावली पहाड़ी क्षेत्र रिपीटर नांके पर वाहनों की नियमित जांच पर थे। उस वक्त कंट्रोल रूम से गुड़गांव-बिलासपुर के समीप एक ट्रक, गुड़गांव में ही सेंट्रो कार को तथा अन्य ट्रक को मेवात जिले की सीमा में लूटने की सूचना मिली।

एसएसपी मेवात के साथ नूंह पुलिस थाने, तावडू़ पुलिस और सीआईए नूंह पुलिस ने नाकाबंदी कर लूटे गए दोनों ट्रकों को बरामद कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर आधा दर्जन बदमाश गांव रायपुर, राजस्थान के पास ट्रक में सवार दो चालकों का मुंह और आंखों पर पट्टी तथा हाथ बांधकर फैंक गए। बाद में इन दोनों लोगों ने नूंह थाने आकर आप बीती सुनाई। इन लोगों से बदमाशों ने दो मोबाइल व 22 हजार रुपये से अधिक की नकदी छीन ली है।
विज्ञापन


देर शाम एसएसपी मेवात बलवान सिंह राणा ने बताया कि इन दोनों वारदातों में से एक में मेवात के कुख्यात बदमाश याहया के गैंग के बदमाशों की संलिप्तता पाई गई है। मेवात पुलिस ने इन दोनों गैंगों के बदमाशों, जिनके इन वारदातों में संलिप्त होने की पूरी आशंका है। उनको जल्द काबू कर लिया जाएगा।

इस मामले में नूंह पुलिस ने ट्रक चालक सतेंद्र सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी नंगला, जिला एटा, यूपी और एक अन्य चालक आसू निवासी छतेसरा, जिला आगरा, यूपी की शिकायत पर अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ वाहन लूट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह ट्रक धारूहेड़ा से हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी का माल लेकर गुवहाटी जा रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें