फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद हत्याकांड: बुलंदशहर से गिरफ्तार किए गए दो सगे भाई, 20-20 हजार का था इनाम 

Sat, 07 Dec 2019 04:36 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रिसालदारान मोहल्ले के साजिद हत्याकांड में स्वॉट टीम ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान सिकंदराबाद निवासी चांद और इस्तकार के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


दोनों आरोपी भाई हैं और उनपर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मालूम हो कि इससे पहले स्वॉट टीम इस हत्याकांड में चेयरमैन पति इरशाद उर्फ भोलू समेत तीन को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अभी तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि सात लोग अभी भी फरार हैं।

क्या है मामला?

बीते 22 नवंबर को सिकंदराबाद निवासी साजिद की भीतर कोर्ट रिसालदारान स्थित कुरैशान मस्जिद के गेट पर हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। साजिद मूल रूप से नगर के रामपुरा शेखवाड़ा का निवासी था और परिवार के साथ अस्पताल के सामने स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में किराए पर रहता था। 

मृतक के भाई आमिर ने रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाया था और उसने मोहल्ला रामपुरा दामोदर सिनेमा के सामने निवासी भोलू, मुकीम, काकिल पुत्रगण तमीजूद्दीन, मोहसिन उर्फ लाले, फारूक, चांद, आसिफ, शाहिद, राशिद, भोलू, आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही नामजद आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन


गिरफ्तार राशिद को पुलिस ने जेल भेज दिया था। नामजद आरोपियों की फरारी के चलते एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी फरार आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। तीन दिन पहले पुलिस ने नामजद आरोपी भोलू उर्फ इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें