बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रिसालदारान मोहल्ले के साजिद हत्याकांड में स्वॉट टीम ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान सिकंदराबाद निवासी चांद और इस्तकार के रूप में की गई है।
बीते 22 नवंबर को सिकंदराबाद निवासी साजिद की भीतर कोर्ट रिसालदारान स्थित कुरैशान मस्जिद के गेट पर हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। साजिद मूल रूप से नगर के रामपुरा शेखवाड़ा का निवासी था और परिवार के साथ अस्पताल के सामने स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में किराए पर रहता था।
मृतक के भाई आमिर ने रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाया था और उसने मोहल्ला रामपुरा दामोदर सिनेमा के सामने निवासी भोलू, मुकीम, काकिल पुत्रगण तमीजूद्दीन, मोहसिन उर्फ लाले, फारूक, चांद, आसिफ, शाहिद, राशिद, भोलू, आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही नामजद आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया था।