जापानी कंपनी मित्सुबिशी के एचआर हेड दिनेश शर्मा पर गोली चलाने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी जोगिंदर और शुक्रवार को दूसरे आरोपी दयाराम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की तीन टीमें फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को बिलासपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बिलासपुर स्थित जापानी कंपनी ने तीन माह पहले आरोपी जोगिंदर को बतौर ट्रेनी भर्ती किया था। तीन माह का समय पूरा होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने जोगिंदर को आगे काम पर रखने से मना कर दिया। इस बात को लेकर जोगिंदर कंपनी एचआर से खफा था।