फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फ्लैट बनाने का झांसा देकर निवेशकों से सौ करोड़ की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 07:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ककरौला गांव निवासी विष्णु कुमार और गणेश नगर निवासी रोहिल कुमार के रूप में हुई है। 11 मार्च को द्वारका कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका इलाके में डीडीए लैंड पूलिंग के तहत जमीन लेकर फ्लैट बनाने का झांसा देकर निवेशकों से करीब सौ करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मंगोलपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज है और दोनों को अदालत ने इस मामले में भगोड़ा करार दिया है। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की सूचना आर्थिक अपराध शाखा को दे दी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ककरौला गांव निवासी विष्णु कुमार और गणेश नगर निवासी रोहिल कुमार के रूप में हुई है। 11 मार्च को द्वारका कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा करार दिया था। 26 मार्च को मंगोलपुरी थाना पुलिस को भगोड़ा आरोपियों के एक होटल के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने होटल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि दोनों द्वारका हाइट्स नाम के कंपनी के प्रबंधक थे। 

इनलोगों ने लोगों को बताया कि डीडीए से जमीन खरीदी गई है और इसपर शानदार फ्लैट्स बनाए जाएंगे। लोगों को झांसा देकर आरोपियों ने इनसे करीब सौ करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की सूचना आर्थिक अपराध शाखा को दे दी है। आर्थिक अपराध शाखा ने साल 2020 में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद फर्जीवाड़ा और ठगी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें