फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पार्सल को डिलीवर्ड दिखाकर खुद ही रख लिए 35 लाख रुपये के आईफोन, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-भारत नगर के एक कारोबारी ने अमेजन पोर्टल के जरिए 50 आईफोन आर्डर किए थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर पश्चिम जिले की भारत नगर थाना पुलिस ने 35 लाख के अमेजन फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पहचान जसप्रीत सिंह और हिमांशु के रूप में हुई है। आरोपी सामान को डिलीवर्ड दिखाकर आईफोन का गबन कर लेते थे। कब्जे से पुलिस ने 10 लाख कीमत के 14 आईफोन बरामद किए हैं। आरोपियों पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता शास्त्री नगर निवासी सुमित अग्रवाल ने अमेजन पोर्टल के जरिये ऑनलाइन खरीदारी से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 12 से 16 अप्रैल के बीच आईफोन के 50 मोबाइल फोन ऑर्डर किए थे। अमेजन एप्लिकेशन पर सभी कंसाइनमेंट डिलीवर्ड दिखाए गए, लेकिन उनके पास कोई डिलीवरी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि डिलीवरी कर्मियों ने फर्जीवाड़ा किया है। 35 लाख के 50 फोन हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम जीटी करनाल रोड इंडस्ट्रियल एरिया गई। जहां पुलिस ने अमेजन के मैनेजर संदीप ने डिलीवर्ड दिखाए गए कंसाइनमेंट्स की जानकारी मांगी। पुलिस को जांच में पता चला कि 32 ट्रैकिंग आईडी में से 26 कंसाइनमेंट डिलीवरी एजेंट किशनगंज निवासी 21 साल के जसप्रीत सिंह को आवंटित किए गए थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए उसने अपने साथी 30 साल के हिमांशु के साथ मिलकर कंसाइनमेंट्स का गबन किया। पुलिस ने हिमांशु को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके निशानदेही पर पुलिस ने 10 लाख कीमत के 14 सीलबंद आईफोन 16 बरामद कर लिए। पुलिस अन्य आई फोन की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें