ये हैं संजय सिंह के सवाल
- 200 यूनिट मुफ्त बिजली पर भाजपा का क्या पक्ष है?
- पानी के बकाया बिल माफ़ी योजना पर भाजपा का क्या पक्ष है?
- केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है?
30 घंटे तक चला ट्विटर वॉर
रविवार दोपहर 11:57 बजे संजय सिंह
विजय गोयल से दो सितंबर को मिलने का समय मांगा है। दिल्ली की जनता के हितों से संबंधित सवाल पूछे थे। अब तक उनके जवाब नहीं मिले हैं।
रविवार शाम 5:17 बजे विजय गोयल
संजय सिंह, शुक्र है कि दिल्ली की जनता के हितों से संबंधित सवालों की आपको पांच साल में याद तो आई। आप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहिए, सीधे मुझसे या हमारे प्रदेशाध्यक्ष से पूछ लें। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से पूछ रही है, पांच साल में दिल्ली के लिए क्या किया।
रविवार शाम 6:28 बजे संजय सिंह
दो सितंबर की सुबह 11 बजे विजय गोयल के आवास अशोक रोड पर उनमें मिलने जाऊंगा और उनसे अपने पत्र का जवाब मांगूंगा।
रविवार रात 9 बजे विजय गोयल
केजरीवाल जी, हमसे सवाल पूछ मुद्दों से भटकाओ मत। दिल्ली की जनता आपसे 5 साल का हिसाब मांग रही है। जनता पूछती है कि जो मुफ्त घोषणाएं आप अब चुनाव से चार महीने पहले कर रहे हो, वो पांच साल पहले क्यों नहीं कीं। जिन्होंने पानी के बिल इमानदारी से समय पर भरे हैं, उनके पैसे वापस करो।
सोमवार सुबह 10:58 बजे संजय सिंह
विजय गोयल के अशोक रोड स्थित आवास पर पहुंचने वाला हूं।
सोमवार दोपहर 11:41 बजे विजय गोयल
बहुत दुख हुआ यह देखकर कि जो संजय सिंह समय लेकर खुद मिलने की बात कर रहे थे, वो दिल्ली में उनकी सरकार होने के बावजूद धोखे से सैकड़ों लोग लेकर हमारे घर आ गए। क्या झगड़ा करने लिए आए हैं? केजरीवाल खद क्यों नहीं आते? कभी दिलीप पांडेय तो कभी संजय सिंह को भेज रहे हैं।
दोपहर 12:17 बजे संजय सिंह
भाई साहब, मैं तो अपनी चिट्ठी का जवाब मांगने आया हूं। आप लोगों की दोहरी राजनीति को एक्सपोज करने आया हूं। आपके घर के बाहर बैठे हैं। आइए, बिजली-पानी माफी और मुख्यमंत्री के चेहरे पर अपना जवाब दीजिए।
दोपहर 12:48 बजे विजय गोयल
जब ये आम आदमी पार्टी के लोग मेरे घर पर धरना देकर समय खराब कर रहे हैं, तब मैं सदर बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में केजरीवाल सरकार को एक्सपोज कर रहा हूं। मेरी मांग है कि जिन लोगों ने ईमानदारी से पानी के बिल भरे हैं, उनके पैसे वापस किए जाएं।
दोपहर 12:49 बजे संजय सिंह
मैं विजय गोयल जी से कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल को टक्कर देनी है तो हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बिजली-पानी फ्री करो। मुंह में राम बगल में छुरी नहीं चलेगी।
दोपहर बाद 2:41 बजे विजय गोयल
सदर बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आरडब्ल्यूए के हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। ईमानदारी से समय पर बिजली का बिल भरने वाले लोगों ने केजरीवाल से मांग रखी है कि वह उनके पैसे वापस करें।
सुबह 11:41 बजे विजय गोयल
मैं भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में हूं। मेरे घरवाले बता रहे हैं कि केजरीवाल सरकार के संजय सिंह यहां नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। अरे, प्रदर्शन ही करना था तो बता देते। उसके लिए समय लेने का नाटक करने की जरूरत क्या थी?
दोपहर बाद 3:22 बजे संजय सिंह
भाई विजय गोयल, 30 सितंबर को आपको पत्र लिखा। जवाब नहीं मिला। फोन किया, जवाब नहीं दिया। एसएमएस किया, जवाब नहीं। आज 11 बजे मिलने की सूचना दी तो दो घंटे इंतजार कराकर भी आप नहीं मिले और घूम-घूम कर बिजली-पानी बिल माफी का विरोध कर रहे हैं। इसलिए नौटंकी कौन कर रहा है, सब देख रहे हैं।