दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला को ईंट मारने के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए इस केस में आज सुनवाई की। आज इस केस में एक नया मोड़ तब आ गया जब कांस्टेबल सतीश और महिला की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें महिला ने भी अपशब्द कहे हैं।
न्यायालय ने इस रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद न्यायालय ने कहा कि रोड रेज की घटना इन दिनों दिल्ली ही नहीं पूरे देश में तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसी घटनाएं ना बढ़ें इसके लिए पुलिस के साथ-साथ नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
कोर्ट ने इस मामले में मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया ने महिला को हीरो बना दिया। गौरतलब है कि जो जिस रिकॉर्डिंग के आधार पर कोर्ट ने ये बात कही है उसके अनुसार पुलिसवाले के साथ ही महिला भी अपशब्दों का प्रयोग कर रही है।
आरोपी कांस्टेबल ने ही रिकॉर्ड की थी ये बात
गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस का हवलदार सतीश चंद महिला रमनजीत के साथ शुरू से ही बदतमीजी कर रहा था। वह महिला से ‘तू’ और ‘तेरा’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहा था।
हवलदार ने महिला व खुद की बातचीत की जो मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग की है उससे यह खुलासा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी कमल की वीडियो रिकॉर्डिंग से इसकी पुष्टि हो रही है।
रिकॉर्डिंग से पता लगा रहा है कि हवलदार महिला से कह रहा है कि ‘तूने रेड लाइट जंप की है और तेरा चालान करना है।’ इस पर महिला ने कहा कि ‘कोर्ट का चालान कर दे।’
कांस्टेबल ने खुद कंट्रोल रूम फोन कर की थी महिला की शिकायत
इसके बाद हवलदार ने ‘तू’ शब्द का प्रयोग किया। हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। जांच चाणक्यपुरी सबडिवीजन एसीपी सरेंद्रजीत कौर को सौंप दी गई है।
यह बात अलग है कि हवलदार ने ही सबसे पहले 100 नंबर पर 10:37 मिनट पर पुलिस को कॉल की थी। हवलदार ने कहा था कि एक महिला रेड लाइट जंप कर भाग रही थी, जब उसे रोका गया तो वह बदतमीजी कर रही है। चालान नहीं करवा रही है।
इसके बाद रमनजीत ने 10:40 बजे 100 नंबर पर कॉल की थी। महिला ने कहा था कि एक ट्रैफिक वाला उससे बदतमीजी कर रहा है।
सुनें ऑडियो में क्या हुई दोनों की बातें
बताया जा रहा है कि इसके बाद रमनजीत की बड़ी बेटी यामनी ने पुलिस को 100 नंबर पर तीसरी कॉल की थी। वहीं आरोपी हवलदार ने रमनजीत के खिलाफ तुगलक रोड थाने में शिकायत दी है।
नई दिल्ली जिले के डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि हवलदार की शिकायत पर जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हवलदार की शिकायत पर महिला के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की जाएगी। सतीश के ससुर नत्थू सिंह दिल्ली पुलिस से रिटायर एसीपी हैं।
ऑडियो