फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिया जुड़वां बच्चे, अस्पताल ने सौंपा एक बच्चा, अस्पताल को नोटिस

Sat, 07 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक महिला ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसने सफदरजंग अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन डिलीवरी के बाद नर्स ने उसे एक ही बच्चा दिया। जबकि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में भी जुड़वां बच्चे होने की पुष्टि होती है।
विज्ञापन


आयोग ने अस्पताल को नोटिस जारी कर 48 घंटों में जवाब देने को कहा है। वहीं, पुलिस को भी नोटिस भेजकर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही गई है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है। यह कमेटी अस्पताल में पिछले एक साल में ऐसे अन्य मामलों की भी जांच करेगी, जिसमें अल्ट्रासाउंड में दो बच्चे थे, लेकिन डिलीवरी के बाद अस्पताल ने सिर्फ एक ही दिया है। 

आयोग के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने लिखा है कि सफदरजंग अस्पताल में 22 दिसंबर को डिलीवरी हुई थी।  उसने दो बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन नर्स उसे एक ही बच्चा देकर गई। आयोग की दी शिकायत में महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी दी है, जिसमें साफ लिखा है कि गर्भ में दो जिंदा भ्रूण हैं।  इसके अलावा डॉक्टर  द्वारा दी गई मेडिकल रसीद पर भी जुड़वां गर्भ के बारे में लिखा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें