फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह यौन शोषण मामला: नए सिरे से सुनवाई के निर्देश

Sat, 07 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले में नए सिरे से सुनवाई का निर्देश दिया है। सरदार सिंह के खिलाफ महिला मित्र ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस पूर्व ब्रिटिश महिला खिलाड़ी ने निचली अदालत में पुलिस से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने याचिका स्वीकार कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन



सरदार सिंह ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने सरदार सिंह की याचिका का निपटारा करते हुए निचली अदालत को महिला की याचिका पर नए सिरे से सुनवाई कर निर्णय देने का निर्देश दिया है। उन्होंने निचली अदालत के समक्ष सुनवाई 2 फरवरी तय की है।


सरदार सिंह के खिलाफ पूर्व ब्रिटिश खिलाड़ी एवं उनकी प्रेमिका ने विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सिंह ने उससे रिश्ता तोड़ कर किसी अन्य महिला से संबंध बना लिए। जब उसने विवाह के लिए कहा तो उसकी हत्या का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसकी रजामंदी के खिलाफ उसका गर्भपात भी करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें