इस बीच पीड़िता हिसार निवासी अवनीश नामक एक युवक के संपर्क में आई। पीड़िता ने अपना सारा दर्द उसे बताया। अवनीश ने युवती की मदद करने का भरोसा देकर आरोपी साहिल का उससे मोबाइल नंबर ले लिया। इस बीच आरोपी ने पीड़िता को मिलने की बात कर नोएडा सिटी सेंटर बुलाया। वहां से आरोपी पीड़िता को नोएडा सेक्टर-17 के एक गेस्ट हाउस में ले गया।
वहां आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसने साहिल से उसके वीडियो व फोटो ले लिए हैं, वह उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देगा। उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच दोनों आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।