दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कांफ्रेंस में भोपाल की एक 12 वर्षीय किशोरी के गर्भाशय को बचाने के लिए चिकित्सकों ने लाइव सर्जरी की। पांच सौ चिकित्सकों ने इस सर्जरी को लाइव देखा।
वहीं इसका प्रसारण अफगानिस्तान में भी किया गया जहां 250 चिकित्सकों ने इसे देखा। सनराइज अस्पताल की ओर से दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सर्जरी की गई।
अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता त्रेहन ने बताया कि लैप्रोस्कोपी तकनीक से किशोरी की सर्जरी की गई। किशोरी को पीरियड नहीं आता था लेकिन सर्जरी के बाद अब उसे सामान्य तरीके से पीरियड आएगा और वह भविष्य में मां भी बन सकेगी।