फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रेड फेयर से 12 वर्षीय बच्चा अगवा, 28 बच्चों को घुमाने लेकर आए थे एनजीओ के सदस्य

Wed, 21 Nov 2018 08:04 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेड फेयर में भीड़ - फोटो : फोटो: कुमार संजय
विज्ञापन
दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के गेट नंबर-1 से 12 वर्षीय बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। दो दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लगा है। ट्रेड फेयर थाना पुलिस ने अपहरण कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस व्यापार मेल व साइंस म्यूजियम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


ट्रेड फेयर थाना पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘बाल सहयोग’ एनजीओ के सदस्य विकास ने ट्रेड फेयर थाना पुलिस को शिकायत में कहा है कि वह 17 नवंबर को एनजीओ के 28 बच्चों को नेशनल साइंस सेंटर व ट्रेड फेयर घुमाने लेकर गए थे। 

दोपहर करीब एक बजे प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 के पास बच्चों की गिनती की गई, तो एक बच्चा गायब मिला। बच्चे को तलाशा गया, मगर कहीं नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस बच्चे को 23 अक्तूबर को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, पालिका धाम की तरफ से एनजीओ ऑफिस भेजा गया था। विकास ने संदेह व्यक्त किया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बच्चे का अपहरण करके ले गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

विकास ने बताया कि बच्चे के बिहार निवासी माता-पिता का पता लग गया था। वह दिल्ली आने वाले थे। कुछ दिनों में कानूनी प्रक्रिया के बाद बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया जाता। 

तीन एफआईआर दर्ज
14 नवंबर से शुरू हुए ट्रेड फेयर थाने में सोमवार शाम तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। दो एफआईआर चोरी की व तीसरी बच्चे के अपहरण की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें